अमर उजाला
Sun, 2 April 2023
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाई हुईं हैं
प्रियंका अपनी बेव सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के लिए भारत आईं हैं
इस बीच एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ एक इवेंट का भी हिस्सा रहीं
सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की कुछ रोमांटिक तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं
वायरल हो रही इन तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है
शेयर की गई इन तस्वीरों में कपल ऑटो में अपनी डेट नाइट एंजॉय करते नजर आ रहे हैं
दोनों ऑटो के सामने तरह-तरह के पोज देते हुए नजर आ रहे हैं
इन फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'डेट नाइट एंड ऑटो विद मॉय फरेवर गाय' @NickJonas
देसी गर्ल के फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं
ब्लैक ड्रेस पहन स्टाइलिश लुक में दिखीं सोनम