अमर उजाला
Thu, 6 February 2025
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से भारत आई हैं। वह अपने भाई की शादी अटेंड करने के लिए देश आई हैं। इस समय उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी से जुड़े फंक्शन चल रहे हैं
प्रियंका चाेपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने भाई की हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें वह अपने भाई की हल्दी सेरेमनी को खूब एंज्वॉय कर रही हैं।
एक तस्वीर में वह अपने परिवार, भाई और होने वाली भाभी के साथ नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चाेपड़ा के साथ भी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह उन पर खूब प्यार बरसा रही हैं।
This browser does not support the video element.
हल्दी सेरेमनी से जुड़ा एक वीडियो भी प्रियंका चोपड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह परिवार के साथ काफी खुश दिख रही हैं।
प्रियंका चाेपड़ा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह एसएस राजामौली की फिल्म का हिस्सा हैं। इसमें वह महेश बाबू की हीरोइन बन रही हैं। फिल्म का नाम ‘एसएसएमबी 29’ है।
साड़ी में यामी गौतम का दिलकश अंदाज