'देसी गर्ल' ने स्टाफ को बांटे स्नैक्स, दयालु व्यवहार से जीता दिल देसी गर्ल इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ उनके म्यूजिक वर्ल्ड टूर 'द टूर' पर हैं निक जोनस के बोस्टन कॉन्सर्ट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जहां पहले वायरल वीडियो में प्रियंका निक को चीयर करती दिखाई दे रही थीं वहीं अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है इस वीडियो में प्रियंका इवेंट स्टाफ को स्नैक्स बांटती हुई दिखाई दे रही हैं इवेंट स्टाफ के प्रति इस दयालु व्यवहार से अभिनेत्री ने फैंस का दिल जीत लिया है वीडियो में दिखाया गया कि प्रियंका स्नैक्स के डिब्बे उठाती हैं और उन्हें कॉन्सर्ट में ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को देती हैं इवेंट में 'देसी गर्ल' को सफेद रंग की मिनी स्कर्ट और मैचिंग टॉप पहने देखा गया अपनी प्यारी सी मुस्कान के साथ प्रियंका हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं ...