अमर उजाला
Tue, 29 April 2025
दिंवगत अभिनेता इरफान खान की पांचवीं पुण्यतिथि पर सभी सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इस कड़ी में प्रियंका चोपड़ा ने भी उन्हें याद करते हुए भावुक संदेश लिखा।
प्रियंका ने अपनी फिल्म '7 खून माफ' की एक झलक के साथ दिवंगत अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- आपके और आपके टैलेंट के बारे में सोच रही हूं।
न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित होने के दो साल बाद अप्रैल 2020 में 53 साल की उम्र में इरफान का निधन हो गया था।
उनके निधन के समय भी प्रियंका ने अभिनेता के जीवन और विरासत का सम्मान करते हुए एक भावनात्मक संदेश भी साझा किया था।
उन्होंने लिखा था- दुनिया हमेशा आपकी विरासत को याद रखेगी इरफान खान।
आपने एक योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी.. शांति से आराम करो मेरे दोस्त.. परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।
कियारा आडवाणी ने साझा की वैकेशन फोटो, फैंस बोले, ‘नजर आने लगा प्रेग्नेंसी ग्लो’