अमर उजाला
Thu, 6 February 2025
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने भाई सिद्धार्थ की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में पूरा चोपड़ा परिवार साथ नजर आ रहा है, प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की मेहंदी को एंज्वॉय कर रहा है।
एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और उनकी बहनें साथ नजर आ रही हैं, सभी के हाथों में मेहंदी लगी है।
एक और तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती भी नजर आ रही हैं। नन्ही मालती के हाथों पर भी मेहंदी लगाई गई, जिसे वह बड़े ही गौर से देख रही है।
एक अन्य तस्वीर में प्रियंका, बेटी मालती और सिद्धार्थ नजर आ रहे हैं। ये तीनों मेहंदी फंक्शन के बीच में भी क्वालिटी टाइम गुजार रहे हैं।
मेहंदी फंक्शन की एक और फोटो में प्रियंका चोपड़ा और मनारा चोपड़ा साथ नजर आ रहे हैं, दोनों जमकर डांस कर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा के भाई की हल्दी सेरेमनी की प्यारी तस्वीरें, खुशी में झूमता नजर आया परिवार