अमर उजाला
Tue, 12 December 2023
यह साल अब जल्द ही खत्म होने वाला है, ऐसे में सभी आखिरी त्योहार क्रिसमस के लिए उत्साहित हैं
अब तक कई सितारे क्रिसमस को लेकर उत्साह साझा कर चुके हैं और इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं
अब प्रियंका चोपड़ा ने भी क्रिसमस को लेकर उत्साह जताते हुए क्रिसमस ट्री की तस्वीर साझा की
प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर चमकीले और लाल मोजों से की गई क्रिसमस सजावट की झलक दिखाई
क्रिसमस की सजावट को मेज पर गुलाबी रंग के गुलाबों के फूलदान से पूरा किया गया, जो बेहद प्यारे लग रहे थे
तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- इसके लिए मैं आभारी हूं, वहीं अब फैंस इस तस्वीर पर प्यार बरसा रहे हैं
सुस्त हुई एनिमल की रफ्तार, सैम बहादुर की पकड़ बरकरार