पंजाब 95 की रिलीज में हो रही देरी पर दिलजीत ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सच्चाई जल्द सामने आएगी

अमर उजाला

Thu, 23 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम
अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब 95' की रिलीज कई बार टल चुकी है।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
23 जनवरी को दिलजीत ने पंजाबी में एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के जल्द रिलीज होने की संभावना जताई।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
फिल्म के संवेदनशील विषय के कारण सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं को 120 कट लगाने की सलाह दी थी। 'पंजाब 95' फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
दिलजीत ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए लिखा, "आज या कल, सच सामने आएगा। इसे कोई नहीं रोक सकता।"
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
फिल्म की अंतर्राष्ट्रीय रिलीज 7 फरवरी को तय की गई थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। फिलहाल रिलीज की नई तारीख का एलान नहीं हुआ है।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
फिल्म को 2022 में जसवंत सिंह खालड़ा के परिवार को भी दिखाया गया था, मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे देखने के बाद वे बेहद खुश थे।
Image Credit : इंस्टाग्राम

अपनी इस फिल्म को फिर से रिलीज करवाना चाहते हैं हर्षवर्धन राणे, लोगों की खास अपील

इंस्टाग्राम
Read Now