पूरबी जोशी ने टैलेंट के दम पर पाया मुकाम टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री पूरबी जोशी का जन्म 19 अगस्त 1974 में मुंबई में हुआ था पूरबी एक अभिनेत्री होने के साथ- साथ एक वॉइस डबिंग आर्टिस्ट और कॉमेडियन भी हैं टेलीविजन में अपना डेब्यू करने से पहले पूरबी ने मॉडल के रूप में काफी काम किया पूरबी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में सीरियल ‘फासले’ से की थी, इसके बाद उन्होंने कई बड़े टेलीविजन शोज में काम किया पूरबी ने तीन साल तक लगातार कॉमेडी सर्कस की मेजबानी संभाली टेलीविजन के साथ-साथ पूरबी जोशी ने फिल्मों में भी काम किया, हालांकि वो फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं उन्होंने घूम, दसविदानिया, दमादम और हाला जैसी कई फिल्मों में काम किया। साल 2014 से उन्होंने टेलीविजन में काम नहीं किया मनोरंजन