भंसाली के ऑफिस अचानक पहुंचे अल्लू अर्जुन, फिल्म को लेकर अटकलें तेज अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' की वजह से इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच हाल ही उन्हें संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया। अल्लू अर्जुन का भंसाली के ऑफिस में आने पर कयास लग रहे हैं कि दोनों किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आ सकते हैं। अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2 द रूल' बॉक्स ऑफिस पर एक महीने के बाद भी जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने 36वें दिन दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में फिल्म की कुल कमाई अब 1215 करोड़ रुपये हो चुकी है। ....