साउथ के मेगा स्टार अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए बड़ी खबर अल्लू अर्जुन ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' के सीक्वल के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। कैमरा मैन क्यूबा ब्रोजेक ने फिल्म के सेट से अभिनेता की एक फोटो पोस्ट की है। फोटो में ब्रोजेक एक्टर को कुछ समझाते नजर आ रहे हैं। वहीं, अल्लू अर्जुन उन्हें ध्यान से सुनते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पहले पार्ट 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। मनोरंजन