'जोया' तो कभी 'नागिन' बन लोगों के दिलों में बसीं सुरभि ज्योति 'कुबूल है' और 'नागिन 3' फेम सुरभि ज्योती इस साल अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं सुरभि का जन्म 29 मई 1988 को पंजाब के जालंधर में हुआ था सुरभि ज्योति एक ऐसी कलाकार हैं, जिन्हें टेलीविजन पर उनकी खूबसूरती के साथ ही उनकी कद-काठी के लिए भी पसंद किया जाता है सुरभि ज्योति आज भले ही टीवी जगत का जाना पहचाना नाम हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रीजनल थियेटर और पंजाबी फिल्मों से की थी रेडियो जॉकी रह चुकीं सुरभि ज्योति सबसे पहले फिल्म 'इक कुड़ी पंजाब दी' में नजर आई थीं इसके साथ ही वो पंजाबी टीवी सीरियल 'अंखियां तो दूर जाए ना' और 'कच दियां वन्गा' में भी नजर आईं साल 2012 में सुरभि को टीवी सीरियल 'कुबूल है' से बड़ा ब्रेक मिला जिसमें वो जोया फारूकी के किरदार में नजर आईं थी इसके बाद उन्होंने वेब शो में काम किया और कुछ शोज में वो होस्ट के तौर पर भी नजर आईं, वो सीरियल 'तन्हाईंयां' और 'कोई लौट के आया है' में भी दिखीं साल 2018 में सुरभि को बालाजी टेलिफिल्म्स के मशहूर सीरियल नागिन के तीसरे सीजन (नागिन 3) में लीड रोल मिला, जिसमें वो बेला के किरदार में नजर आई थीं मनोरंजन