अमर उजाला
Sat, 1 February 2025
फिल्मों की ओटीटी रिलीज को लेकर आर माधवन ने अपना पक्ष रखा है
उन्होंने कहा कि हम फिल्मों में एक्टिंग करते हैं, हालांकि जरूरी नहीं है कि हर फिल्म बड़े पर्दे के लिए ही हो
मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में आर माधवन ने कहा कि कुछ फिल्मों की कहानियां अच्छी होती हैं, तो उन्हें केवल ओटीटी पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है
फिल्म हिसाब बराबर में भी कोई विदेश का सीन नहीं है, साधारण सी पर अच्छी कहानी है इसलिए इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया
हिसाब बराबर एक कॉमन मैन की कहानी है, इस फिल्म में कुछ खास गाने नहीं है, इसलिए इसके साथ भी ऐसा किया गया
माधवन ने कहा उम्मीद जताई कि फिल्म फैंस को जरूर पसंद आएगी
माधवन ने इस इंटरव्यू में अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी बात की, वे जल्द ही कुछ नई फिल्मों और नए लुक्स के साथ नजर आने वाले हैं
मलाइका और शर्लिन की बोल्डनेस से चढ़ा इंटरनेट का पारा