आज बदलेंगी परी-राघव की मंगनी की अंगूठी आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 13 मई को सगाई करने वाले हैं सूत्रों के मुताबिक दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी सगाई में राघव चड्ढा पवन सचदेव की डिजाइन की हुई अचकन ड्रेस पहनेंगे परिणीति चोपड़ा अपने स्पेशल दिन पर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगी कार्यक्रम की शुरुआत शाम तकरीबन पांच बजे से शुरू होगी, सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा इसके बाद अरदास, फिर सगाई और उसके बाद डिनर का कार्यक्रम रखा गया है, कार्यक्रम में करीब 150 लोग शामिल होने वाले हैं -----------