'ससुराल गेंदा फूल' ने दिलाई रागिनी को लोकप्रियता मशहूर टीवी अभिनेत्री रागिनी खन्ना आज अपना जन्मदिन मना रही हैं कई चर्चित टीवी शो में नजर आ चुकीं रागिनी ने भास्कर भारती और राधा की बेटियां से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की रागिनी को पहचान 'ससुराल गेंदा फूल' में लीड रोल अदा करके मिली रागिनी 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' और कॉमेडी शो 'गैंग्स ऑफ हंसीपुर जैसे शो भी होस्ट कर चुकी हैं बता दें कि रागिनी बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की भांजी हैं रागिनी खन्ना ने राकेश ओम प्रकाश मेहरा की कॉमेडी फिल्म 'तीन थे भाई' से बॉलीवुड पारी की शुरुआत की ---