इस रियलिटी शो से राहुल वैद्य ने बनाई पहचान सिंगर राहुल वैद्य आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, राहुल का जन्म 23 सितंबर 1987 को मुंबई में हुआ था राहुल को कई रियलिटी शोज में देखा जा चुका है राहुल ने साल 2004-05 में सबसे पहले इंडियन आइडल में हिस्सा लिया था, इसके जरिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली अपनी गायिकी के दम पर राहुल इंडियन आइडल के टॉप 3 में अपनी जगह बना पाने में कामयाब रहे थे इसके बाद से राहुल को जो जीता वही सुपरस्टार, आजा माही वे, झलक दिखला जा, म्यूजिक का महा मुकाबला , बिग बॉस 14 जैसे शोज में देखा जा चुका है कई गानों को अब तक राहुल वैद्य अपने सुरों से सजा चुके हैं --