'रेड 2' की दमदार शुरुआत, पहले दिन हुई छप्परफाड़ कमाई 'रेड 2' का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से था। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने दमदार शुरुआत की है। पहले दिन इस फिल्म ने 18.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया की वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि 'रेड 2' का पहला वीकएंड शानदार रह सकता है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख की अदाकारी की भी जमकर तारीफ हो रही है। 'रेड 2' का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म में वाणी कपूर भी अहम भूमिका में हैं। एंटर