अजय देवगन की 16वीं 100 करोड़ी फिल्म बनने को तैयार 'रेड 2', जानें अब तक की कमाई 'रेड 2' की पकड़ अब भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख की अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है। वीकएंड में धमाकेदार कलेक्शन के बाद यह फिल्म वीकडेज में भी मजबूती से सिनेमाघरों में टिकी हुई है। यह फिल्म तेजी से 100 करोड़ी क्लब की ओर बढ़ रही है। बुधवार को इस फिल्म ने चार करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 90.05 करोड़ रुपये हो चुकी है। माना जा रहा है कि दूसरे सप्ताहांत में यह फिल्म 100 करोड़ी क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी। ऐसा होने पर यह 16वीं 100 करोड़ी फिल्म होगी, जिसमें अजय देवगन ने अभिनय किया है। एंटर