हिंदी सिनेमा के शोमैन कहलाते थे राज कपूर राज कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक थे अपनी अदाकारी से वे लाखों दिलों पर राज करते थे राज कपूर ने एक्टिंग के साथ के निर्देशन में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया 'बरसात', 'श्री 420', 'जागते रहो' व 'मेरा नाम जोकर' जैसी सफल फिल्मों का उन्होंने अभिनय के साथ निर्देशन व लेखन भी किया उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है साल 1987 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था एंटरटेनमेंट डेस्क