अमर उजाला
Fri, 20 October 2023
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म UT 69 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं
इस बीच राज के क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया, जिसमें उन्होंने लिखा था- हम अलग हो रहे हैं
राज ने अलगाव का एलान से फैंस परेशान हो गए थे और अनुमान लगा रहे थे कि क्या वह पत्नी शिल्पा शेट्टी से अलग हो रहे हैं
अब राज ने वीडियो साझा कर क्रिप्टिक पोस्ट का सच बताया है, यह पोस्ट शिल्पा के लिए नहीं, बल्कि उनके मास्क के लिए था
राज ने लिखा- 'फेयरवेल मास्क, दो साल तक मुझे प्रोटेक्ट करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया, अब अलग होने का समय आ चुका है
वहीं राज कुंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें मास्क पहने उनका हर रूप देखने को मिल रहा है
जान्हवी और मौनी की अदाओं ने फैंस को किया घायल