अमर उजाला
Wed, 21 January 2026
अमिताभ बच्चन अपने घर में रात आठ बजे के बाद किसी बॉलीवुड से जुड़े शख्स को क्यों आने नहीं देते हैं, इस बारे में उनके एक पुराने को-एक्टर राजा बुंदेला ने बताया।
डियर जनरेशन नाम के पॉडकास्ट पर राजा बुंदेला ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। वह कहते हैं, ‘जब अमित जी के साथ काम किया था तो उनके घर जाना हुआ। बॉलीवुड के लोग तो एक-दूसरे की बुराई करते हैं लेकिन अमित जी ऐसा कभी नहीं करते थे।’
राजा बुंदेला आगे कहते हैं, ‘अमित जी सबको बहुत अच्छे से ट्रीट करते थे। लेकिन रात आठ बजे के बाद उनके घर में बॉलीवुड वालों की एंट्री नहीं हो सकती है। उनका मानना था कि काम, बिजनेस अपनी जगह और मेरा परिवार अपनी जगह।’
राजा बुंदेला ने यह भी बताया कि अमिताभ बच्चन जब शूटिंग करते थे, उस दिन के अपने कॉस्ट्यूम साथ रखते थे, जिससे अगले दिन उनकी कंटिन्यूटी बनी रही। अगले दिन सीन में कोई फर्क ना दिखाई दे।
राजा बुंदेला का यह भी मानना है कि पहले के कलाकार अपनी मेहनत से स्टारडम हासिल करते थे, अमिताभ बच्चन भी उन्हीं स्टार में से एक हैं।
अमिताभ बच्चन के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने ‘केबीसी 17’ शो खत्म किया। कुछ फिल्म प्रोजेक्ट्स में भी वह व्यस्त हैं।
मौनी रॉय ने बेस्ट फ्रेंड के साथ शेयर की तस्वीरें, सेलेब्स बोले- 'अति सुन्दर'