अमर उजाला
Mon, 11 May 2026
रितेश देशमुख और संजय दत्त की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ अब बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है और अच्छे नंबर्स के साथ आगे बढ़ रही है।
अपने दूसरे रविवार को 10वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छुट्टी का फायदा उठाया।
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे रविवार को 10वें दिन 6.80 करोड़ रुपए की कमाई की है।
इससे पहले शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 5.60 करोड़ रुपए रहा था।
इस तरह से 10 दिनों में अब ‘राजा शिवाजी’ का कुल कलेक्शन भारत में 68.28 करोड़ रुपए हो गया है।
छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित इस फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आई है। जिसमें रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, फरदीन खान, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर और बोमन ईरानी जैसे कलाकार शामिल हैं।
‘राजा शिवाजी’ का निर्देशन भी रितेश देशमुख ने ही किया है, उन्होंने ही कहानी भी लिखी है। वहीं फिल्म में छत्रपति राजा शिवाजी महाराज की भूमिका भी रितेश ने ही निभाई है।
सुर्ख लाल रंग की ड्रेस में सनी लियोनी ने दिए किलर पोज, देखें तस्वीरें