दूसरे हफ्ते भी मजबूती से खड़ी है ‘राजा शिवाजी’, नई रिलीज फिल्मों का नहीं पड़ा असर

अमर उजाला

Tue, 12 May 2026

Image Credit : सोशल मीडिया

रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म अब अपने दूसरे हफ्ते में चल रही है और लगातार लोगों को प्रभावित कर रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

यही कारण है कि नई रिलीज फिल्मों के बीच भी यह हिस्टोरिकल ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर अच्छे आंकड़े हासिल कर रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

अब अपने 11वें दिन दूसरे सोमवार को भी ‘राजा शिवाजी’ ने 2.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

Image Credit : सोशल मीडिया

इससे पहले शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमश: 5.60 और 6.80 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Image Credit : सोशल मीडिया

इस तरह से 11 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 70.66 करोड़ रुपए पहुंच चुका है।

Image Credit : सोशल मीडिया

छत्रपति राजा शिवाजी के जीवन पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है। उन्हींने फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाई है।

Image Credit : सोशल मीडिया

रितेश के अलावा फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, जेनेलिया देशमुख, बोमन ईरानी, फरदीन खान, भाग्यश्री और महेश मांजरेकर जैसे कई कलाकार मौजूद हैं। फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है।

Image Credit : सोशल मीडिया

मंडे टेस्ट में ऐसा हुआ ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ का हाल, जानें पांच दिनों में कुल कितनी हुई कमाई?

यूट्यूब
Read Now