अमर उजाला
Thu, 14 May 2026
रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे करने के करीब है, लेकिन अभी भी करोड़ों में अच्छी कमाई कर रही है।
अब फिल्म के 13वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। बुधवार 13वें दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपए की कमाई की।
इससे पहले मंगलवार को भी ‘राजा शिवाजी’ ने 2.50 करोड़ रुपए कमाए थे।
इस तरह से 13 दिनों में ‘राजा शिवाजी’ का कुल कलेक्शन 75.08 करोड़ रुए तक पहुंच चुका है।
अब देखना ये है कि इस शुक्रवार आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज के बाद, ‘राजा शिवाजी’ की कमाई पर कितना असर पड़ता है।
‘राजा शिवाजी’ के बजट को लेकर भी लगातार चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, इस मामले पर रितेश देशमुख का कहना है कि बजट के बारे में सिर्फ प्रोड्यूसर्स को ही पता होना चाहिए।
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ‘राजा शिवाजी’ में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आई है, जिसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान, भाग्यश्री और बोमन ईरानी जैसे कलाकार शामिल हैं।
उज्जैन पहुंचीं जॉर्जिया एंड्रियानी, किए महाकाल के दर्शन