‘राजा शिवाजी’ को मिला संडे की छुट्टी का फायदा, तीन दिनों में इतना हुआ फिल्म का कलेक्शन

अमर उजाला

Mon, 4 May 2026

Image Credit : सोशल मीडिया

रितेश देशमुख की बड़े बजट की मल्टीस्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म से रितेश देशमुख को काफी उम्मीदें हैं। अब रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

Image Credit : सोशल मीडिया

शुरुआती तीन दिनों में फिल्म की कमाई भी अच्छी चल रही है। अब फिल्म के रविवार की कमाई भी सामने आ गई है।

Image Credit : सोशल मीडिया

अपने तीसरे दिन पहले रविवार को ‘राजा शिवाजी’ ने 12 करोड़ रुपए की कमाई की।

Image Credit : सोशल मीडिया

इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 10.55 करोड़ और पहले दिन शुक्रवार को 11.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Image Credit : सोशल मीडिया

इस तरह से अब शुरुआती तीन दिनों में ‘राजा शिवाजी’ का कुल कलेक्शन 33.90 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

‘राजा शिवाजी’ का निर्देशन भी रितेश देशमुख ने ही किया है और फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका भी उन्होंने निभाई है।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म में रितेश के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, जेनेलिया डिसूज और फरदीन खान जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिका में हैं। जबकि सलमान खान का कैमियो भी नजर आया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

चित्रांगदा सिंह ने फिश कट ड्रेस में दिए सिजलिंग पोज, फैंस ने लुटाया प्यार

इंस्टाग्राम
Read Now