अमर उजाला
Wed, 6 May 2026
रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर बड़े बजट की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है।
हालांकि, बेहतर शुरुआत और वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आई है।
अब फिल्म के पांचवें दिन की कमाई सामने आई है। मंगलवार को फिल्म ने 4.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 5.60 करोड़ रुपए जुटाए थे। जबकि वीकेंड पर शनिवार-रविवार को ‘राजा शिवाजी’ ने क्रमश: 10.55 करोड़ और 12 करोड़ रुपए कमाए थे।
इस तरह से अब पांच दिनों में ‘राजा शिवाजी’ का कुल कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। महाराष्ट्र में फिल्मको लेकर अभी भी जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जेनेलिया देशमुख, महेश मांजरेकर समेत कई कलाकार अहम किरदारों में हैं।
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने भी कैमियो किया है। इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।
पर्पल ड्रेस में पोज देती नजर आईं वामिका गब्बी, फैंस ने लुटाया प्यार