अमर उजाला
Wed, 13 May 2026
मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को सिनेमाघरों में 12 दिन पूरे हो चुके हैं। जानिए, इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
मंगलवार को इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई।
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने 12वें दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि फिल्म ने 11वें दिन 2.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
रितेश देशमुख अभिनीत और निर्देशित इस फिल्म ने कुल 73.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वीकएंड तक यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है।
'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख के अलावा सलमान खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और विद्या बालन जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे। यह मराठी फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों के अलावा क्रिटिक्स ने भी सराहा है।
निमरत कौर ने किए श्री सोमनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग के दर्शन, शेयर की तस्वीरें