अमर उजाला
Sun, 3 May 2026
रितेश देशमुख अभिनीत और निर्देशित मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का रिलीज से पहले काफी क्रेज नजर आ रहा था।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत भी की थी। पहले दिन इसने 11.35 करोड़ रुपये कमाए थे।
रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का हिंदी वर्जन भी रिलीज हुआ है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 10.55 करोड़ रुपये की कमाई की है।
शनिवार का फायदा इस फिल्म ने नहीं उठाया है। इसकी कमाई में गिरावट आई है।
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 21.90 करोड़ रुपये हो चुका है।
इस फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में शिवाजी महाराज का किरदार रितेश देशमुख ने निभाया है।
इस फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में शिवाजी महाराज का किरदार रितेश देशमुख ने निभाया है। इस फिल्म में संजय दत्त भी एक अहम किरदार में नजर आए हैं।
‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान भी नजर आए हैं, उन्होंने जीवा माहाला (जीवाजी महाले) का किरदार निभाया है।
‘राजा शिवाजी’ के साथ ही बॉलीवुड फिल्म ‘एक दिन’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 1 करोड़ रुपये ही अपने खाते में जमा किए हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की नई बीच वेकेशन तस्वीरों ने जीता दिल, फैंस ने लुटाया प्यार