अमर उजाला
Thu, 7 May 2026
रितेश देशमुख अभिनीत और निर्देशित मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई है।
फिल्म ने 6 दिन में कितनी कमाई की है, जानिए?
फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि मंगलवार को 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बुधवार को इस फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट आई है।
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 48.77 करोड़ रुपये हो चुका है।
इस फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में शिवाजी महाराज का किरदार रितेश देशमुख ने निभाया है।
‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान भी नजर आए हैं, उन्होंने जीवा माहाला (जीवाजी महाले) का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में हैं।
‘राजा शिवाजी’ के साथ ही बॉलीवुड फिल्म ‘एक दिन’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 21 लाख रुपये ही अपने खाते में जमा किए हैं।
सबा पटौदी ने करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ मनाया जन्मदिन, देखें तस्वीरें