अमर उजाला
Sat, 9 May 2026
मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने निर्देशित किया है, इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई है।
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है।
जानिए आठवें दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने आठवें दिन 3.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि फिल्म ने सातवें दिन 4 करोड़ रुपये कमाए थे।
रितेश देशमुख अभिनीत और निर्देशित इस फिल्म ने कुल 55.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।
शुक्रवार को इस फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दिखी। लेकिन वीकएंड पर यह फिल्म फिर से अपनी कमाई में इजाफा कर सकती है।
फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा सलमान खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और विद्या बालन जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे। यह मराठी फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई है।
कुब्रा सैत ने किए स्वर्ण मंदिर के दर्शन, देखें तस्वीरें