वीकएंड पर ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में उछाल, जानें 9वें दिन की कितनी कमाई?

अमर उजाला

Sun, 10 May 2026

Image Credit : सोशल मीडिया

मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को सिनेमाघरों में 9 दिन पूरे हो चुके हैं। जानिए, वीकएंड पर इस फिल्म ने कितनी कमाई की है?

Image Credit : सोशल मीडिया

शनिवार को इस फिल्म की कमाई में अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने 9वें दिन 5.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि फिल्म ने आठवें दिन 3.20 करोड़ रुपये कमाए थे। 

Image Credit : सोशल मीडिया

रितेश देशमुख अभिनीत और निर्देशित इस फिल्म ने कुल 61.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

रविवार को भी छुट्टी का फायदा उठाते हुए ‘राजा शिवाजी’ अपने कलेक्शन में इजाफा कर सकती है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा सलमान खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और विद्या बालन जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे। यह मराठी फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई है। 


 

Image Credit : सोशल मीडिया

चाइल्ड आर्टिस्ट से बने हीरो, अभिनेता ने साझा की बचपन की तस्वीरें; क्या आपने पहचाना?

इंस्टाग्राम@kunalkemmu
Read Now