‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के बीच टक्कर, जानिए किसने किया ज्यादा कलेक्शन?

अमर उजाला

Fri, 15 August 2025

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ रिलीज हुई। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज देखा गया। पहले दिन इन फिल्मों ने जमकर कलेक्शन किया है। आज दूसरे दिन भी इनका शुरुआती कलेक्शन अच्छा रहा है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @sunpictures

पहले दिन ‘कुली’ ने 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आज शुक्रवार यानी दूसरे दिन इसने 2.32 करोड़ रुपये (सुबह का शुरुआती आंकड़ा) का कलेक्शन किया है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का कुल कलेक्शन भी 67.32 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में नागार्जुन, उपेंद्र, सत्यराज, आमिर खान और श्रुति हासन जैसे नामी कलाकार भी नजर आए हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @sunpictures

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ ने पहले दिन 52.5 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है। आज दूसरे दिन इस फिल्म ने 72 लाख (सुबह का आंकड़ा ) रुपये बटोरे हैं। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

‘वॉर 2’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 53.22 करोड़ रुपये हो चुका है। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक के अलावा साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर भी हैं, दोनों ने जमकर फिल्म में एक्शन सीन्स दिए हैं। 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के कलेक्शन की तुलना की जाए तो अब तक रजनीकांत की फिल्म ने बाजी मार ली है।

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान के गुरु से सीखी एक्टिंग, मजनू बनकर छा गए अविनाश तिवारी

इंस्टाग्राम@avinashtiwary15
Read Now