रजनीकांत की सादगी पर फिदा हुए फैंस, लुटाया प्यार सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्टर 'थलाइवर 170' को लेकर चर्चा में हैं 'थलाइवर 170' में रजनीकांत करीब 33 साल बाद अमिताभ बच्चन के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं इस बीच रजनीकांत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं इतने बड़े सुपरस्टार होकर भी रजनीकांत जमीन से जुड़े इंसान हैं, वह सादगी से जिंदगी जीते हैं हालिया तस्वीरों में भी उनका कुछ यही अंदाज नजर आ रहा है, हाल ही में कंधे पर अपना बैग टांगे रजनीकांत एयरपोर्ट के बाहर देखे गए इतने बड़े सुपरस्टार को खुद अपना सामान लेकर जाते देख यूजर्स उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं --