'ये माहौल बिगाड़ने की कोशिश...', पहलगाम हमले पर रजनीकांत ने जाहिर किया गुस्सा

अमर उजाला

Fri, 25 April 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

सुपरस्टार रजनीकांत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की है।
 

Image Credit : यूट्यूब

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@rajinikanth

रजनीकांत आगामी फिल्म 'जेलर 2' का शेड्यूल पूरा करने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे थे
 

Image Credit : एक्स- रजनीकांत

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस हमले को कश्मीर में शांति को बाधित करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास बताया।
 

Image Credit : सोशल मीडिया

रजनीकांत ने कहा- दुश्मन कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
 

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा- केंद्र सरकार को दोषियों को ढूंढ़कर ऐसी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जो कल्पना से परे हो।
 

Image Credit : सोशल मीडिया

इससे पहले पहलगाम हमले को लेकर कई साउथ सितारे भी अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @rajinikanth.official

इससे पहले अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, मोहनलाल, नानी और राम चरण जैसे कई सितारों ने इस हमले पर दुख जताया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@alluarjunonline

दिशा पाटनी की बोल्ड अदाएं और भूमि पेडनेकर का शाही लुक है सबसे जुदा

इंस्टाग्राम
Read Now