अंडरवर्ल्ड के कारण भारत छोड़कर चले गए थे राजीव राजीव गुलशन राय, बॉलीवुड के एक जाने-माने फिल्म निर्देशक, लेखक और एडिटर हैं राजीव राय आज 68 साल के हो गए हैं राजीव ने अपने पिता गुलशन राय की प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स के तहत कई फिल्मों का निर्देशन किया है राजीव ने साल 1985 की एक्शन फिल्म 'युद्ध' से निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था इसके बाद राजीव ने बॉलीवुड को 'त्रिदेव', 'विश्वात्मा', 'मोहरा' और 'गुप्त' जैसी कई एक्शन और थ्रिलर फिल्में दीं राजीव ने फिल्म 'त्रिदेव' और 'विश्वात्मा' की अभिनेत्री सोनम से शादी की थी, दोनों का एक बेटा भी है, लेकिन 2016 में उनका तलाक हो गया था 1997 में मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम द्वारा राजीव पर हमला किया गया था, जिसके बाद वह ब्रिटेन चले गए थे हालांकि, चार साल बाद राजीव ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में वापसी की थी ...