'स्त्री 2' की सफलता के बाद राजकुमार राव ने बढ़ाई फीस? जानें सच एक आउटसाइडर होने के बाद भी राजकुमार राव ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई रिपोर्ट्स की मानें तो 'स्त्री 2' की सफलता के बाद राजकुमार राव ने अपनी फीस बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने कहा, 'मैं हर दिन अलग-अलग आंकड़े पढ़ता हूं, मैं अपने निर्माताओं पर बोझ डालने वाला मूर्ख नहीं हूं उन्होंने आगे बोला, 'सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का हिस्सा बनने से एक अभिनेता के रूप में मुझमें कोई बदलाव नहीं आएगा' राजकुमार ने आखिरी में जोड़ा, 'मैं जीवन भर काम करना चाहता हूं इसलिए मैं ऐसी भूमिकाओं की तलाश में रहता हूं जो मुझे चुनौती दें' सीटिए