अमर उजाला
Thu, 5 June 2025
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को आज थिएटर में 14वां दिन है। 7 करोड़ रुपये से अपना खाता खोलने वाली यह फिल्म अब भी करोड़ों रुपये में कमाई कर रही है।
जानिए 14वें दिन में आकर इस फिल्म ने कितनी कमाई की है? इसका कुल कलेक्शन क्या है?
14वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने 1.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म का कुल कलेक्शन भी 66.23 करोड़ रुपये रहा है। इस फिल्म का बजट कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 60 करोड़ रुपये बताया गया है। इस तरह देखा जाए तो यह फिल्म 14 दिन में अपना बजट वसूल कर चुकी है।
6 जून 2025 को ‘भूल चूक माफ’ फिल्म ओटीटी प्राइम वीडियो पर दर्शक देख पाएंगे। थिएटर से यह फिल्म उतर जाएगी।
फिल्म की कहानी की बात की जाए तो इसमें रोमांस के साथ टाइम लूप की स्टोरी भी है। फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी ने लीड रोल किए हैं।
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, सीमा पाहवा और रघुबीर यादव जैसे उम्दा कलाकार भी नजर आए हैं।
सिंपल लेकिन क्यूट लुक में नजर आईं अवनीत कौर, फैंस बोले- आपकी अनमोल मुस्कान