पत्नी के साथ महाकुंभ में पहुंचे राजकुमार राव, संगम में लगाई डुबकी महाकुंभ में स्नान के लिए शुक्रवार को राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ प्रयागराज पहुंचे। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों सितारों की संगम में डुबकी लगाने की तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों सितारों के चेहरों पर भक्ति भाव को देखा जा सकता है। राजकुमार राव और पत्रलेखा बोट का भी लुत्फ उठाते नजर आए। वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव 'स्त्री 2' के बाद जल्द ही 'मालिक' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। ENT