अमर उजाला
Thu, 17 July 2025
हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पाेस्ट के जरिए अपने पैरेंट्स बनने की जानकारी दी है। जल्द ही इनके घर में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजेगी।
इस खबर के बीच राजकुमार राव और पत्रलेखा वेकेशन एंज्वॉय करते भी नजर आए। पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
इन तस्वीरों में पत्रलेखा और राजकुमार राव स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं, दोनों का रोमांटिक अंदाज भी दिख रहा है।
इन तस्वीरों पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर फैंस तक ने कमेंट किया है। सेलिब्रिटी में विनीत कुमार सिंह ने राजकुमार और पत्रलेखा की तस्वीरों को लाइक किया है।
एक फोटो में राजकुमार राव पत्रलेखा पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। फैंस ने कपल की इन रोमांटिक तस्वीरों को खूब पसंद किया है।
राजकुमार राव के करियर फ्रंट की बात करें तो एक्शन फिल्म ‘मालिक’ में वह नजर आए। फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं किया लेकिन राजकुमार राव के अभिनय को जरूर दर्शकों ने सराहा है।
पत्रलेखा के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी एक फिल्म 'फुले' रिलीज हुई।
समंदर की लहरों के बीच माहिरा शर्मा का हॉट अंदाज