अमर उजाला
Sun, 13 July 2025
शुक्रवार को राजकुमार राव की गैंगस्टर फिल्म ‘मालिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी।
ट्रेलर रिलीज के वक्त इस फिल्म को लेकर क्रेज देखा गया। मगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में यह फीकी नजर आ रही है।
आज फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तीसरा दिन है। रविवार सुबह के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘मालिक’ ने 14 लाख रुपये ही बटोरे हैं।
फिल्म ने शनिवार रात को जरूर 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि पहले दिन इसने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
‘मालिक’ का कुल कलेक्शन 9.14 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का बजट 54 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जबकि अब तक ये 10 करोड़ भी अपने खाते में जमा नहीं कर सकी है।
फिल्म में राजकुमार राव ने एक गैंगस्टर का रोल किया है। वहीं मानुषी छिल्लर उनके किरदार की पत्नी बनी हैं। फिल्म में चर्चित बंगाली अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी भी है। ‘मालिक’ के डायरेक्टर पुल्कित हैं।
फिल्म ‘मालिक’ को बॉक्स ऑफिस पर हाॅलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ से कड़ी टक्कर मिल रही है।
पेरिस घूमने निकलीं शमा, साक्षी का खूबसूरत अंदाज, देखिए तस्वीरें