मौत को तीन बार मात दे चुके हैं राजपाल यादव राजपाल यादव बॉलीवुड के मशहूर कलाकार हैं हाल ही में लल्लनटॉप को दिया उनका इंटरव्यू सुर्खियां बटोर रहा है इस साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि अब तक वह तीन बार मौत के मुंह से बच चुके हैं 10 साल की उम्र में खूंखार कुत्ते उनके पीछे पड़ गए थे, जिसके बाद एक शख्स ने उनकी जान बचाई थी गंगा में डुबकी लगाने के दौरान वह डूबने से बाल-बाल बचे थे एक बार वह बैल और बैलगाड़ी के पहिए बीच फंस गए थे, हालांकि उनकी जान बच गई थी एंटरटेनमेंट डेस्क