'गजोधर भैया' बन फेमस हुए थे राजू श्रीवास्तव मशहूर कॉमेडियन एक्टर राजू श्रीवास्तव की आज जन्मतिथि है राजू ने अलग-अलग किरदार को अपनी कॉमेडी में कुछ इस तरह उतारा की, लोगों के दिलों में उन्होंने खास पहचान बनाई राजू श्रीवास्तव को लोग गजोधर भैया कहकर भी पुकारते थे, उनका असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था कॉमेडियन का जन्म 25 दिसंबर 1963 में उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था स्कूल के दिनों में ही उन्हें मिमिक्री का शौक लग गया था, लोगों के चेहरे पर हंसी लाने वाले राजू श्रीवास्तव ने 2022 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था राजू श्रीवास्तव ने 'फूफा' और 'जीजा' बनकर भी लोगों को गुदगुदाया है राजू श्रीवास्तव के कई डायलॉग्स भी खूब फेमस हुए हैं .......