अमर उजाला
Mon, 26 September 2022
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की याद में रविवार को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था।
राजू की पत्नी शिखा श्रीवास्तव से कॉमेडियन के बारे में कुछ शब्द कहने का अनुरोध किया गया।
भावुक शिखा ने माइक लिया और कहा, "क्या बोलूं... कुछ बोलने को अब रहा ही नहीं। मेरी तो जिंदगी चली गई।"
इतना कहने के बाद शिखा टूट गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। अपने आप को संभालते हुए शिखा आगे बोलीं...
"सब लोगों ने बहुत प्रार्थनाएं कीं, डॉक्टरों ने भी पूरी कोशिश की ... हम सब ने बहुत कोशिश की ...लेकिन...
उन्होंने हम सबको बहुत हंसाया। ऊपर जाकर भी सबको हंसा रहे होंगे। खुश रहें, शांति से रहें। बहुत-बहुत धन्यवाद।"
हॉटनेस में बॉलीवुड हीरोइनों से आगे हैं 'अनुपमा' की काव्या