अमर उजाला
Wed, 21 September 2022
कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सदमे में है।
राजू के कानपुर वाले घर पर उनके दोस्तों का जमावड़ा लग गया है। तो वहीं सोशल मीडिया पर राजनेताओं से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।
इस बीच राजू की पत्नी शिखा श्रीवास्तव का बयान सामने आया है।
अभिनेता-कॉमेडियन की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा, "मैं अभी बात करने में सक्षम नहीं हूं।"
पत्नी आगे बोलीं, "मैं अभी क्या कह सकती हूं? उन्होंने बहुत संघर्ष किया, मैं वास्तव में उम्मीद और प्रार्थना कर रही थी कि वह इस जंग से लड़कर वापस आ जाएंगे।"
"लेकिन, ऐसा नहीं हुआ है। मैं केवल इतना कह सकती हूं कि वह एक सच्चे योद्धा थे", भावुक होकर बोलीं शिखा।
इतनी संपत्ति के मालिक थे राजू श्रीवास्तव