पत्नी काे देख बोले राजू श्रीवास्तव, मैं ठीक हो जाऊंगा! खुशखबरी! कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कॉमेडियन के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने बड़ा अपडेट दिया है। अजीत ने बताया कि राजू श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव से बात करने की कोशिश की है। राजू श्रीवास्तव की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए अजीत सक्सेना ने मीडिया हाउस को बताया कि राजू भैया की हालत अब पहले से बेहतर है। राजू के हाथ पैर हिलने लगे हैं। इतना ही नहीं, राजू भैया ने आंख खोलकर अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव को देखा। भैया ने भाभी (राजू की पत्नी) का हाथ छुआ। उन्हें दिलासा देते हुए यह कहने की कोशिश की कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे। पत्नी काे देख बोले राजू श्रीवास्तव, मैं ठीक हो जाऊंगा!