दीपिका के मां बनने से बेहद खुश हैं राखी, बोलीं- मैं मासी बन गई राखी सावंत किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं दीपिका पादुकोण के मां बनने पर हाल ही में वह बहुत खुश नजर आईं राखी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है राखी ने कहा, "रणवीर सिंह-दीपिका मैं आखिरकार मासी बन गई" उन्होंने आगे कहा कि दीपिका याद है? हम साथ में डांस क्लास लिए...हमने साथ में करियर शुरू किया, आप बड़ी स्टार बन गईं...बीवी बन गईं और अब तो मां बन गईं इस वीडियो में उन्होंने आगे दिखाया कि वह दीपिका की बेटी के लिए प्यारी सी गुड़िया भी खरीद रही हैं एंटर