गोल्फ खिलाड़ी रह चुकी हैं रकुल प्रीत चर्चित अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का आज जन्मदिन है रकुल प्रीत सिंह का जन्म 10 अक्तूबर 1990 को नई दिल्ली में हुआ था रकुल ने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है एक्टिंग मॉडलिंग के अलावा उनकी रुचि खेल में भी रही है, रकुल कॉलेज के समय में नेशनल लेवल की गोल्फ प्लेयर भी रह चुकी हैं साल 2009 में रकुल ने कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की रकुल ने फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, दे दे प्यार दे, रनवे 34 और डॉक्टर जी जैसी फिल्मों में रकुल नजर आ चुकी हैं ----