रकुल को बॉलीवुड में दस वर्ष हुए पूरे, यूं मनाया जश्न रकुल प्रीत सिंह को बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज दस वर्ष पूरे हो गए हैं अभिनेत्री ने फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड डेब्यू किया था रकुल 'यारियां' फिल्म की कुछ तस्वीरें साझा कर बॉलीवुड इंडस्ट्री में दस वर्ष पूरे होने का जश्न मना रही हैं तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दस साल पहले, जब मैंने पहली बार बॉलीवुड में कदम रखा था, तब मैं बड़े सपनों वाली एक युवा लड़की थी' रकुल ने कहा, 'मैं आज जहां हूं, वहां तक पहुंचने में मुझे एक दशक की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और निरंतरता की जरूरत पड़ी' अभिनेत्री ने कहा, 'मैं उन सभी की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मेरे सपनों को हकीकत में बदलने में मेरी मदद की' ---ghdgkj