शादी की अटकलों के बीच फिर साथ दिखे रकुल-जैकी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इन दिनों लगातार चर्चा में हैं हाल ही में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं इन दावों के बाद यह कपल एक बार फिर साथ नजर आया आयरा-नूपुर के वेडिंग रिसेप्शन में दोनों ने एक साथ शिरकत की उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जहां रकुल शिमरी ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं, वहीं, जैकी काले रंग के कुर्ता पायजामा में काफी हैंडसम दिख रहे थे एंटरटेनमेंट डेस्क