रकुल ने साझा कीं शादी की अनदेखी तस्वीरें रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं हाल ही में दोनों ने गोवा में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हुईं अब रकुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शादी की कई अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं इनमें से एक तस्वीर में रकुल और जैकी परिवार के साथ नजर आ रहे हैं वहीं, एक फोटो में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं एंटरटेनमेंट डेस्क