जो राम को करते थे ट्रोल, आज मांग रहे हैं वेटलॉस टिप्स! सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाने वाले राम कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं राम पहले ओवरवेट हुआ करते थे, लेकिन उन्होंने कठिन वर्कआउट और संयमित भोजन से खुद को कुछ यूं बदल लिया है कि लोग उन्हें देखकर हैरान हैं दरअसल अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी एक तस्वीर को साझा किया है, उस तस्वीर में वे काफी फिट दिख रहे हैं राम कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं और उनसे वेटलॉस टिप्स मांग रहे हैं एक यूजर ने लिखा है, 'फिटनेस बेस्ट चीज है फ्लॉन्ट करने के लिए' वहीं, किसी और ने लिखा है, '50 की उम्र इससे पहले इतनी अच्छी कभी नहीं दिखी' राम कपूर की पत्नी ने भी पति के फोटो पर प्यार लुटाते हुए लिखा है, 'ये रियल हैं, कोई फोटोशॉप नहीं!' ..l